झामुमो सांसद प्रत्याशि के लगाए आरोपों के बाद कांग्रेस का पलटवार

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद, झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो को नगद सहित सहायता कर रहे थे। पूर्व में उन्होंने पहले भी यह आरोप लगाया था के आंनद बिहारी दुबे लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो के लिए वोट मांग रहे थे।

कांग्रेस का अब झामुमो नेता के लगाए आरोपों पर पलटवार जवाब आया है –

कांग्रेस के वरीष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय ने कहा कि समीर महंती लोकसभा चुनाव में करोड़ों का सौदा कर विधुत वरण महतो के सामने आत्मसमर्पण कर चुके थे। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो का प्रत्याशी समीर महंती को बनाया गया था जो बर्तमान में बहरागोड़ा से विधायक भी है इस लिहाज से भी बहरागोड़ा निवासी एवं सांसद विधुत वरण महतो जी से उनके अच्छे संबंध थे। समीर महंती जानते थे कि विधुत वरण महतो मजबूत प्रत्याशी है और निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव भी है तो दोनों ने आपस में तालमेल बैठा लिया। समीर महंती एक करोड़ का सौदा कर विधुत वरण महतो के सामने आत्म-समर्पण कर दिए इस वादे के साथ कि विधानसभा चुनाव में विधुत वरण महतो को मदद करना होगा।
अब इस बात को बल इस प्रकार मिलता है कि जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में गोविन्दपुर, गदरा, राहरगोडा, बारीगोडा, सरजमदा, बड़ा गोविन्दपुर, धानचट्टानी, लुआबासा, खैरबनी आदि इलाकों में कम से कम सौ बुथों के क्षेत्र में दर्जनों बैठक एवं हजारों समर्थकों की पदयात्रा हुई मैं उसमें शामिल भी हुआ प्रत्याशी के आने की सुचना भी थी लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब कोई प्रत्याशी सैकड़ों बुथ वाले क्षेत्रों के दौरे पर निकले ही नहीं। वे एक दिन भी नही आए इन क्षेत्रों में आम लोग चाहते हुए भी प्रत्याशी का दर्शन नहीं कर पाए।
इन इलाकों का मोर्चा जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी संभाले हुए थे और उनके अथक प्रयास से ही समीर महंती को वोट मिले वरना जो रवैया समीर महंती ने अपनाया था उससे लोगों में भारी नाराजगी थी फिर भी मंगल कालिंदी एवं सभी दलों के कार्यकताओं के प्रयास से सम्मानजनक वोट प्राप्त हुए। यह भी सच है कि शहरों में झामुमो का जनाधार नहीं है और कुछ लोग है भी तो चुनाव में उनकी उपस्थिति फोटो खिंचवाने भर की थी जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र में बुथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पुरी मुस्तैदी से डटे हुए थे।
लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद समीर महंती अपने हार का ठीकरा जिला कांग्रेस के नेताओं पर फोडना चाह रहे हैं। जबकि मैं दावे के साथ कहना चाहता हूँ कि समीर महंती की मजबूत सांठगांठ भाजपा से हो चुकी थी और आने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो बहरागोड़ा से प्रत्याशी भी बदल रही है। यही कारण है कि समीर महंती सांसद विधुत वरण महतो के इशारे पर कांग्रेस को पुर्वी विधानसभा में कमजोर कर भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। इस मामले की पुरी जांच राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन के सज्ञान में संगठन हित में होनी चाहिए।

झामुमो प्रत्याशी का लगाये गए आरोपों पर ध्यान दिया जाए तो जमशेदपुर में गरमाया हुआ यह माहौल अगर ऐसा ही बना हुआ रहा तो कुछ ही महीनों बाद आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रतीत होता आ रहा हैं कि इंडिआ गठबंधन झारखंड में भंग होने कि राह पर हैं। फिलहाल यह मामला झामुमो बनाम कोंग्रेस चल रहा हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।

Mango flyover construction आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कानूनी कार्रवाई और बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Bagbera water crisis पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा निजी पानी के टैंकर की व्यवस्था कर बागबेड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को राहत पहुंचाई गई है, जिससे पूरे भीषण गर्मी में मुफ्त पेयजल सुनिश्चित हुआ है।