जमशेदपुर में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश, भाजपा ने पाक नागरिकों को बाहर करने की मांग की – रघुवर दास बोले, झारखंड धर्मशाला नहीं




जमशेदपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है। इसी क्रम में सोमवार को जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर पूर्वी सिंहभूम जिले से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग की। साथ ही अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से निष्कासित करने की मांग भी उठाई गई।

भाजपा नेताओं का कड़ा विरोध, डीसी कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन


भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन साकची स्थित जिला कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च के रूप में किया गया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए डीसी कार्यालय के समक्ष एडीसी को ज्ञापन सौंपा।

रघुवर दास ने जताई गहरी नाराज़गी, अवैध घुसपैठियों को बताया खतरा

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मीडिया से कहा कि पहलगाम में 27 निर्दोषों की निर्मम हत्या ने देश को झकझोर दिया है। उन्होंने इसे “मानवता पर कलंक” बताते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश में मौजूद वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल बाहर निकाला जाए।

उन्होंने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को राज्य की अस्मिता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग वोटबैंक की राजनीति के लिए इन्हें संरक्षण दे रहे हैं। रघुवर दास ने जोर देकर कहा, “झारखंड कोई धर्मशाला नहीं है। बिरसा मुंडा की धरती को घुसपैठियों से मुक्त करना होगा।”

सांसद विद्युत महतो और अन्य नेताओं ने उठाई सख्ती की मांग

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आतंकवाद का यह चेहरा बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने में लापरवाही की, तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ जमशेदपुर की धरती से सख्त संदेश जाना चाहिए।

भाजपा ने स्पष्ट किया रुख, नहीं होगी ढिलाई बर्दाश्त

जिला भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने साफ निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तान से जुड़े किसी भी तत्व को भारत में स्थान नहीं मिलेगा। जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पाक नागरिक यहां न रह सके।

प्रदर्शन में इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, सुबोध झा, संजय तिवारी, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, अमिताभ सेनापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।



Leave a Comment

[democracy id="1"]

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान का जोरदार स्वागत, आनंद बिहारी दुबे ने लड्डू खिलाकर किया सम्मानित
मानगो क्षेत्र में जनसेवा को लेकर मिली सराहना, पार्टी के प्रति निष्ठा को बताया प्रेरणास्रोत

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान का जोरदार स्वागत, आनंद बिहारी दुबे ने लड्डू खिलाकर किया सम्मानित
मानगो क्षेत्र में जनसेवा को लेकर मिली सराहना, पार्टी के प्रति निष्ठा को बताया प्रेरणास्रोत