जमशेदपुर ग्रामीण में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, जन समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

SHARE:


बागबेड़ा, जमशेदपुर | 31 मई 2025
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन यादव भवन, पोस्तूनगर, बागबेड़ा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया।



बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब प्रखण्ड और मण्डल अध्यक्षों को जनसमस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पुनर्गठित प्रखण्ड और मण्डल कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों का सत्यापन कार्य किया गया है।

जनसमस्याओं को लेकर सौंपें मांग पत्र आनन्द बिहारी दुबे ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर जन समस्याओं को समझने, उन्हें एकत्र करने और संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से मांग पत्र सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे स्वयं धरना-प्रदर्शन में पदाधिकारियों के साथ बैठेंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में “संविधान बचाओ अभियान” चला रही है, जिसके तहत आम जनता को संविधान की रक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातीय जनगणना का मुद्दा सड़क से लेकर सदन तक उठाया और अंततः केंद्र सरकार को इसे लागू करना पड़ा — यह कांग्रेस की एक बड़ी जीत है।

सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली प्राथमिकता बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि प्रखण्ड और मण्डल कमिटी में केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जो संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें।



बैठक में शामिल हुए कई वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, मण्डल पर्यवेक्षक महेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव (बागबेड़ा), मुन्ना मिश्र (टाटानगर), नारायण डे (परसुडीह), रंजन सिंह (घाघीडीह-करनडीह), अजय महतो (सुंदरनगर), अनिरुद्ध कुमार पुरी (गदड़ा), अजय शर्मा (मण्डल संगठन पर्यवेक्षक), सुबोध सिंह, प्रमोद मिश्र, चांद खान, रोहण रजक, देवबंद जैन, अरुण सिंह, भोला पाण्डेय, शैलेश मिश्र, सैलेन्द्र कुँअर, कामेश्वर सिंह, मनीष शर्मा, ओम प्रकाश, रवि भूषण, विक्की ओझा, मनोज यादव, अभिषेक चौधरी, भवनाथ सिंह, के डी मुंडा, रवि यादव, सहदेव उपाध्याय, कुंज बिहारी प्रसाद, गमन ठाकुर, लखन सिंह, रवि चौबे और संजय कुमार शामिल थे।

Leave a Comment